मंदिर में माता की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 12 सितंबर 2017

मंदिर में माता की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव


गड़वारा| जिले के अंतू थाना अंतर्गत आने वाले गाँव पूरे अंती  माँ दुर्गा को समर्पित मंदिर से कुलदेवी की मूर्ति खंडित किये जाने पर गाँव के लोगो ने जमकर हंगामा किया। मंदिर में प्रस्थापित देवी की प्रतिमा को ग्रामीण कुलदेवी मानकर पूजते हैं। सोमवार को सबेरे करीब नौ बजे गाँव के लोग खेत की तरफ जा रहे थे। देखा कि मंदिर में कुलदेवी की प्रतिमा टूटी हुई थी। इसकी सूचना सनसनी की तरह फैली तो ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। कुछ समय के बाद मंदिर के समीप ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। कुलदेवी की मूर्ति भंग किये जाने से इलाके के लोगो में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को कस्टडी में लिया, जो पतुलकी गांव का है, जिसे संदिग्ध स्थिति में सोमवार को गाँव वालों ने देखा था। हिरासत में लेने के बाद भी ग्रामवासियों का गुस्सा ठंडा नही हुआ और करीब पचास की संख्या में गाँव के लोग पुलिस चौकी पर आ धमके और आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने लगे। आरोपी के घर वालों ने बताया कि युवक दिमागी तौर से विक्षिप्त है। सोमवार की सुबह परिजनों से चिप-छिपाकर घर से वह भाग निकला। गड़वारा पुलिस ने उसे पूरा दिन चौकी पर बैठाये  रखा। शाम को दोनों पक्ष में सुलह, समझौता होने के बाद आरोपी को छोड़ा गया।