बैंक द्वारा सिक्के जमा करने से मना करने पर व्यापारियों का हंगामा, 1 रुपये के छोटे सिक्के खुद व्यापारी तक नहीं ले रहे - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 7 अक्टूबर 2017

बैंक द्वारा सिक्के जमा करने से मना करने पर व्यापारियों का हंगामा, 1 रुपये के छोटे सिक्के खुद व्यापारी तक नहीं ले रहे

1 रुपये के छोटे सिक्कों को पूरे प्रतापगढ़ के दुकानदारों ने लेने से मना कर दिया है।
   प्रतापगढ़ जिले में हर दुकानदार और ग्राहकों द्वारा एक रुपए के सिक्के को नकारे जाने के बाद अब कटरा गुलाब सिंह में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में प्रबंधक ने सिक्के लेने से मना कर दिया।
    जेठवारा थाना क्षेत्र स्थिति कटरा गुलाब सिंह बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर सिक्के न जमा करने के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा किया व पुलिस से शिकायत की। पुलिस के आने पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि "1000 रुपये तक ही सिक्के जमा करने की गाइडलाइन है, जबकि व्यापारी लोग ज्यादा जमा करना चाहते हैं।" व्यापारी कम से कम 5000 रुपये तक का सिक्का जमा करने की माँग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह व्यापारियों को शांत कराया।
    विदित हो कि लगभग पूरे जिले में एक रुपये के छोटे वाले सिक्कों को लोग चलन से बाहर बता कर लेने से मना कर रहे हैं। जबकि ऐसी कोई सूचना सरकार की तरफ से नही जारी की गई है। पुलिस ने कई जगहों पर सिक्का लेने से मना करने वालों पर कार्यवाही और जुर्माना भी लगाया है फिर भी लोगों पर कोई फ़र्क नही पड़ रहा है।