प्रतापगढ़ में ये हो एमडीपीजी कॉलेज है इसमें आज कल गुंडों का ज़्यादा आतंक है। ये नई नई उम्र के 19 से 20 साल के लड़के कॉलेज के सामने खड़े हो रौब झाड़ते रहते हैं। इसी की एक बानगी यह है कि बाइक लेकर घुस रहे तीन लड़कों को जब गार्ड ने रोका तो तीनों लड़के बेचारे गार्ड पर टूट पड़े और उसे दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इतनी बड़ी वारदात और दुस्साहसी कार्य को देख कॉलेज के शिक्षक व अन्य छात्र दौड़े तो हमलावर सबको धमकी देते हुए भाग निकले। क्यों कि गार्ड एक ही व्यक्ति को पहचानता था। एक के अलांवा अन्य को जानता नहीं था अतएव गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूरा मामला यह था कि एमडीपीजी कॉलेज गेट पर लगे सुरक्षागार्ड जो लगभग दो दिन से आने वाले छात्र छात्राओं का परिचय पत्र व ड्रेस चेक कर रहे थे। इसी के मद्देनजर जब शुक्रवार को गार्ड भरत शुक्ल ने बाइक लेकर घुसने वाले तीन युवकों को रोका तो युवक नाराज हो गए उन नाराज युवकों ने भरत शुक्ल को दौड़ाकर पीट दिया। कॉलेज के छात्र व शिक्षक दौड़े तो उक्त आरोपित युवक सहित अन्य गालियाँ देते हुए फिर देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। जब कुछ छात्रों से पूछताछ की गई तो नाम पता चला तब घायल गार्ड ने आरोपित युवक जिसका नाम कपिल ओझा है जो निवासी आदर्श नगर थाना नगर कोतवाली का है उसे और दो अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करी लेकिन आज शनिवार तक भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
शनिवार, 7 अक्टूबर 2017
नई उम्र के गुंडों ने एमडीपीजी कॉलेज में मचाया आतंक, गॉर्ड को दौड़ा कर पीटा
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध
