प्रतापगढ़ नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपाली का पुरवा निवासी प्रमोद मिश्र परिवार सहित इलाहाबाद के गोविंदपुर में रहते हैं। शुक्रवार शाम वह कार से प्रतापगढ़ आ रहे थे। कि विश्वनाथगंज में एक ढाबे के पास कार का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होने के कारण सामने से आ रहे टेम्पो से टकरा गई। टेम्पो पर सवार बोनोलता (55) पत्नी जमुना प्रसाद निवासी कनेस्ता थाना नगर कोतवाली की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टेम्पो में सवार मेहसर जहां (30) पत्नी निसार अहमद, अनारा देवी (45) पत्नी दिनेश निवासीगण बरसंडा छितपालगढ़ थाना मानधाता व सुधा देवी (40) पत्नी पप्पू मोदनवाल निवासी विश्वनाथगंज बाजार घायल हो गईं। घायलों को आस पास के लोगों ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया।