तमंचा सटा के 15 हज़ार लूट लिया, पुलिस लाचार - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 7 अक्टूबर 2017

तमंचा सटा के 15 हज़ार लूट लिया, पुलिस लाचार

 
प्रतापगढ़ में लूट और चोरी जैसी घटना ऐसा कोई दिन नहीं हैं कि न सुनने को मिले। महेशगंज थाना क्षेत्र के तिरक्षा निवासी घनश्याम गौतम दोपहर बाद लखपेड़ा बाजार में पैसा निकालने गये थे। 15 हजार निकालने के बाद बाबागंज के करीब स्थित एक पंप पर पेट्रोल भरा कर लौटते समय संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय छत्ता के पास पीछे से युवकों ने उसको रोककर उसके सिर पर तमंचा सटा दिया और पास में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसको मारा पीटा। युवक ने घर जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस छान बीन कर रही हैं पर अपराधियों का कुछ अता पता नहीं चला।