जैसा कि आपको बताया था कि प्रतापगढ़ में पेट्रो केमिकल का दावा ONGC कंपनी ने दावा किया है। सरकारी ऑयल और गैस कंपनी ONGC ने प्रतापगढ़ के पट्टी इलाके के सरमा और बहुता के साथ ही रानीगंज इलाके के पटहटिया सहित और भी गांवों में पेट्रो केमिकल होने का दावा किया है। ओएनजीसी के निर्देश पर एसायन कंपनी ने इलाके में पेट्रो पदार्थों की खोज में जमीन को खोदना शुरु कर दिया है। कंपनी द्वारा खोदी जा रही मिट्टी टेस्टिंग के लिए ओएनजीसी की लैब के लिए भेजी गयी। तेल की खोज में लगे कंपनी के लोग किसी एक सुनिश्चित जगह पर ड्रिलिंग नहीं कर रहे वो खेत को जगह जगह से खोदकर वहाँ से तेल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि बताया जा रहा है कि कंपनी जिन खेतों में तेल की खोज में लगीे है उस खेत के मालिक को मुआवजा दिया जायेगा, लेकिन कितना मुआवजा दिया जायेगा। इस बात का कोई अता पता नहीं है।
ONGC की कंसल्टेंट कम्पनी एसायन के यहाँ कर्मचारी अनीस का दावा है कि कई इलाकों में निर्धारित 300 मीटर के दायरे में तेल न मिलने पर वह 60 मीटर दक्षिण की तरफ फिर से बोरिंग करा रहे है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से भी अनुमति ली है। फिलहाल अभी तक पेट्रो पदार्थों मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई हैं। यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
 |
बोरिंग कर आंतरिक मिट्टी का सैंपल लेते कार्यकर्ता एवं कुशल मजदूर
|