 |
| शातिर युवती सीमा |
रानीगंज कैथौला के भटनी केदौरा निवासी एक व्यक्ति को अपने हुस्न और तंत्र-मंत्र के झांसे में फंसाकर एक युवती लाखों का जेवरात, गहना लेकर फरार हो गयी, गहनों की कीमत करीब 4 लाख रुपये है, इस ठगी की वारदात को विश्वास बनाने के बाद मध्य रात्रि में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर की गयी है, आरोपी युवती का नाम पीड़ितों ने सीमा विश्वकर्मा बताया है, और पुरवारा जलेशरगंज की निवासी बताया है, उक्त ठगिनी युवती हर नए स्थान पर अपना नाम और पता बदल कर बताती है और उन्हें पहले अपने जाल में फंसाती है फिर लोगों से ठगी करती है, पीड़ितों ने बताया कि जब वह युवती के पिता श्यामलाल विश्वकर्मा से मिले तब उन्होंने कहाकि हमारा हमारी लड़की से कोई सम्बन्ध नहीं है और यह कहकर अपना पल्लाझाड़ लिया, उक्त हुस्न का लालच देने वाली चोरनी युवती ने अब तक कई लोगों से ठगी की है, लेकिन पुलिस इसे अब तक पकड़ नहीं सकी है, रानीगंज कैथोला थाने में वर्तमान पीड़ित ने तहरीर दी है लेकिन पुलिस जब पकड़ पाये तभी बात बन पाएगी।

लोगों ने यह बताया कि पहले यह युवती लोगों को अपने जाल में फंसाती है फिर शारीरिक सम्बन्ध बना विश्वास जीतती है और अंत में तंत्र मंत्र का सहारा लेते हुए उन्हें लूट ले जाती है।
यह युवती लोगों को ठगी का शिकार बनाने के बाद यह अपने बुआ के घर मियां का पुरवा, कुण्डा को अपना ठिकाना बनाती है, अब देखने का विषय यह है प्रतापगढ़ पुलिस कब इस ठगिनी से निर्दोष लोगों को ठगने से बचाएगी ।