पट्टी के बहुता व सरमा गाँव मे पेट्रोलियम पदार्थ होने की संभावना, जांच टीम ने लगाए निशान - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

पट्टी के बहुता व सरमा गाँव मे पेट्रोलियम पदार्थ होने की संभावना, जांच टीम ने लगाए निशान

 
प्रतापगढ़, पट्टी क्षेत्र के दो गाँव में सेटेलाइट सर्वे के दौरान पेट्रोलियम पदार्थ मिलने की संभावना जताई गई है, ओएनजीसी की दस सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुँच कर सर्वे किया व सैम्पल जाँच के लिए देहरादून स्थिति लैब में भेजे गए हैं।
    सेटेलाइट सर्वे से मिले संकेतों में सरमा व बहुता गाँव मे पेट्रोलियम पदार्थ होने के संकेत मिले थे जिसके बाद ऑयल एन्ड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) ने मौके का मुवायना करने के लिए अधिकृत कम्पनी एसायन की 10 सदस्यों की टीम को भेजा था, इस टीम ने गुरुवार को सरमा निवासी राजेश व बहुता के कल्लू मौर्य के खेत मे पहुँच जाँच किया। गाँव वालों को खेत मे पेट्रोलियम पदार्थ होने की बात पता चलते ही दोनों जगह हजारों लोग जमा हो गए और टीम ने ग्राम प्रधान की मदद से लोगों को खेत मे होने वाले नुकसान व खेत के बदले मुआवजे की बात बता कर खेत मे बोरिंग के लिए राजी किया। फिर खेत मे धान की फसल काटकर बोरिंग स्थल निर्धारित किया।
     टीम के सदस्य व एसायन से जुड़े आमिर खान लोदी ने लोगों को बताया कि  "गंगा बेसिन में सेटेलाईट सर्वे से चिन्हित गाँव में जाकर स्थान निर्धारित करने व सैम्पल लेने का काम उनकी कम्पनी को मिला है। बोरिंग से निकली मिट्टी को जाँच के लिए देहरादून स्थित पेट्रोलियम टेस्टिंग लैब भेजा जाएगा, उसके बाद ही निश्चित हो सकेगा कि यहाँ वास्तव में पैट्रोलियम पदार्थ हैं या नही।"