गर्भवती महिला ने पति से विवाद के बाद रेलगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

गर्भवती महिला ने पति से विवाद के बाद रेलगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या


कुण्डा:हथिगंवा थाना क्षेत्र के कल्याणगढ़ बरना गांव की रहने वाले प्रतिज्ञा प्रसाद पटेल का विवाह तीन वर्ष पूर्व इलाहाबाद जिले के सोरांव तहसील के धिंगहा गांव के निवासी राम अधार पटेल की बेटी ज्योति उर्फ पूजा (23) से हुई थी, लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इससे नाराज होकर ज्योति ने गांव के बगल से गुजरी रेल लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी, सूचना मिलने पर मायके से पूजा का भाई पवन घटनास्थल पर पहुंच गए।
     पवन ने अपने बहनोई पर आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले एक लाख रुपये दहेज के रूप में मांग रहे थे, उनकी मांग न पूरी होने पर उन लोगों ने हत्या कर लाश रेलवे लाइन पर फेंक दी, शुक्रवार सुबह हथिगंवा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ भेज दिया, मायके वालों ने पति व उसके परिजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किए जाने की तहरीर दी है |