![]() |
| पृष्ठभूमि में जर्जर हो चूका भवानीगंज का प्राचीन शिवालय |
घुइसरनाथ/भवानीगंज| कल 5 अक्टूबर को गुरूवार बाल्मीकि जयंती के मौके पर बाबा घुइसरनाथ धाम के भवानीगढ ग्रामसभा मे एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामसभा मे स्थित जर्जर हो चुके भगवान शिव को समर्पित प्राचीन शिव मन्दिर के पुनर्निर्माण कराने का निर्णय पीठ के पदाधिकारियो तथा उपस्थित जनसमूह के समक्ष लिया गया। इस दौरान श्री सिद्धेश्वर पीठ के प्रवक्ता एवं महामंत्री महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस मन्दिर का मामला पीठ तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा जिसकी जांच कराने पर मामला सही था। जिस पर पीठ के अध्यक्ष स्वामी त्रिलोकी नाथ के आशीर्वाद से सिद्धेश्वर पीठ ने मन्दिर निर्माण कराने का संकल्प लिया। महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोशल मीडिया पर मन्दिर की पोस्ट चलाने के लिए प्रमोद पाण्डेय की सराहना की एवं उपस्थित क्षेत्र के लोगो का आभार व्यक्त किया। उन्होने दौरान उन्होंने हिन्दू एकता को संगठित करने का भी आग्रह किया।
![]() |
| श्री सिद्धेश्वर पीठ की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी |
युवाओ को रोजगार, महिला सशक्तिकरण, गरीब लड़कियो का कन्या दान, गम्भीर बीमारी मे गरीब परिवार की हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पीठ के प्रदेश अध्यक्ष कालिका प्रसाद शुक्ल, उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुुरेेन्द्र शुक्ल, फैजाबाद मण्डल अध्यक्ष अनुपम मिश्र तथा इलाहाबाद मण्डल उपअध्यक्ष अनिल पाण्डेय, प्रतापगढ जिलाध्यक्ष स्कन्द, अम्बेडकर नगर प्रभारी विद्या निवास, सिद्दार्थनगर अध्यक्ष जयशंकर, दुर्गेश नीरज तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

