लालगंज कोतवाली के अंतर्गत हदीराही गाँव में एक युवक ने नाबालिक बालिका फलानी गुप्ता (बदला हुआ नाम)16 वर्ष के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया।
उक्त बालिका ट्यूब बेल से अपने खेत सिंचाई कर रही थी। जब खेत हो गया तो वह ट्यूब बेल को बंद करने के लिए गई बालिका वहाँ पहुँची ही थी कि गांव का ही पप्पू वर्मा जिसकी उम्र 30वर्ष
, पुत्र श्रीनाथ वर्मा है वह पहुंचा और उक्त बालिका का मुंह दबा कर बगल के खेत मे उठा के ले गया , इसी बीच मौका पाकर युवती ने तेज़ आवाज में शोर मचाया गाँव वाले पहुंचे ही थे कि युवक भाग खड़ा हुआ।
उक्त बालिका के परिजनों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी , मौके पर पुलिस पहुँची , लेकिन आरोपी फरार होने की वजह से कुछ न कर सकी।
अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी युवक की शादी हो चुकी है और 3 बच्चों का पिता है।