अपराधियों ने भट्ठा मालिक के लड़के को मारी गोली, मचाया कोहराम - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

अपराधियों ने भट्ठा मालिक के लड़के को मारी गोली, मचाया कोहराम

गोलियों से छलनी की गई स्विफ्ट
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुढौरा कुम्भापुर के निवासी सगीर अहमद जो प्रेमनगर जमताली में ईंट बनाने के लिए भट्ठा चलवाते हैं अतएव प्रत्येक दिन की तरह सगीर अहमद का पुत्र दानिश अहमद जिसकी उम्र मात्र 22 वर्ष है वह गुरुवार की शाम 7:30 बजे अपनी कार भट्ठा से अपने घर की तरफ जा रहा था। रानीगंज पट्टी हाईवे पर चलता हुआ जैसे ही वह अपने गांव बुढौरा की तरफ मुड़ने ही वाला था कि सड़क के बीचोबीच में खड़े 3 अज्ञात युवकों ने उक्त लड़के पर अंधाधुंध फ़ायर कर दी। डर के मारे दानिश घबरा गया और जान बच जाए इसके लिए भागवतगंज की तरफ भागा हमलावरों ने पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। इसलिए दानिश बच गया।
घटना के अन्य दृश्य

   उधऱ गोलियों की तड़तड़ाहट सुन के गाँव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। दानिश के पिता सगीर अहमद का कहना था कि कुछ दिन पहले एक अज्ञात नम्बर से उनके पास एक फ़ोन आया था और रुपये की मांग की गई थी और रुपये न देने पर उनके इकलौते बेटे दानिश की जान लेने की धमकी दी गई थी।

   क्योंकि गाड़ी चल रही थी इसलिए उक्त लड़का बच गया और गोलियां गाड़ी में ही लगी वह बाल बाल बच गया। लोगों ने इसकी सूचना थाना रानीगंज में दी पुलिस मामले के जाँच में करने की बात कह रही है।