चलती प्राइवेट बस की टूटी फर्श से गिरकर 5 साल की बच्ची की मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

चलती प्राइवेट बस की टूटी फर्श से गिरकर 5 साल की बच्ची की मौत



प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र में हरिपालमऊ नहर के समीप इतवार की शाम चलती बस की क्षतिग्रस्त फर्श से नीचे गिरी मासूम की दर पर ही मौत हो गयी। अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ बताया।
फतनपुर थाना अंतर्गत आने वाले पड़वा नसीरपुर गांव के रहने वाले अजीत सरोज की पत्नी अंजली अपनी 5 वर्ष की बिटिया दिव्यानी को लेकर अपने मायके लच्छीपुर थी। इतवार की शाम वह लच्छीपुर से निजी बस से अपने घर जा रही थी। आगे बोनट  के पास के महिला बैठी थी। बस के बोनट के पास की फर्श क्षतिग्रस्त थी, वह पूरी तरह टूटी हुई थी। ज्यों ही हरिपालमऊ नहर की पटरी पर बस पहुँची थी कि बोनट के टूटी फर्श से 5 वर्षीय मासूम दिव्यानी नीचे गिर पड़ी। मासूम के गिरते ही उसकी माँ अंजलि जोर से चीख पड़ी। ड्राईवर ने तुरंत बस को रोक दिया। जब लोगो ने नीचे उतर कर देखा तो पाया मासूम दिव्यानी बेहोश पड़ी थी। उसे CHC गौरा इलाज के लिए आननफानन ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मौत की खबर सुनते ही बच्चे की माँ अंजली बेटी के लाश से लिपटकर खूब रोने लगी।