प्रतापगढ़ कोतवाली इलाके में कादीपुर में गुरुवार सुबह पुलिस को किसी ने सूचना दी कि शहर से रानीगंज मार्ग पर कादीपुर गांव में सई पुल के नीचे नदी में युवती की लाश तैर रही है। तभी जेल पुलिस चौकी के सिपाही व दिलीपुर पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। तो स्थानीय लोगों के साथ सिपाही नदी में शव की तलाश में जुटे गये लेकिन शव का कुछ पता नहीं चला। दोपहर जेल चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि नदी में शव की सूचना मिली थी लेकिन वहाँ शव नहीं मिला। दिलीपपुर चौकी पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन कर रही थी।
हालांकि पुलिस शव और पुतला के बीच में दिन भर परेशान रही। सई नदी में जब युवती का शव मिला तो दो थाना क्षेत्र के विवाद में कई घंटो शव नदी में ही फंसा रहा शव। हत्या कर शव फेके जाने की आशंका की जा रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल मामला कधई थाना का ही है जो पुलिस ने स्वीकार किया। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है ख़बर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा नहीं हुआ था।
