![]() |
प्रतापगढ़ चोरी लूट छीना झपटी की बात आम हो चुकी है अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।आज संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा भवानीगंज के 65 वर्षीय रहिवासी श्यामलाल गुप्ता उर्फ जयगुरुदेव सोमवार की सुबह अपने खेत में पंपिंग सेट से सिंचाई कर रहा था। वह डीजल लेने के लिए साइकिल से सराय छत्ता के रास्ते नई बाजार पेट्रोलपम्प पर जा रहा था। कि रास्ते में बूढ़े बाबा मंदिर के पहले बाग के पास बाइक सवार दो युवक पहुँचा और उससे पांच सौ रुपये की नोट का फुटकर मांगने लगे। जय गुरुदेव ने जेब में मौजूद कुल सात सौ रुपये निकला तो युवक उसके हाथ से रुपये छीनकर भाग निकले। पुलिस से शिकायत की तो मामले की जानकारी पर संग्रामगढ़ पुलिस जांच कर रही है। पर अपराधियों का कुछ पता नही चला हैं।
