गाँधी जयन्ती के अवसर पर 227 गाँव को शौच मुक्त घोषित किया गया - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

गाँधी जयन्ती के अवसर पर 227 गाँव को शौच मुक्त घोषित किया गया

प्रतापगढ़ 2 अक्टूबर को गाँधी जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सदर के ग्राम मादूपुर में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत अपने सम्बोधन में कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री 2 महापुरूषों के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद के 227 ग्रामों को ओ0डी0एफ0 घोषित किया गया है जिसमें जिले के अधिकारीगण की देखरेख में आज गौरव यात्रा निकाली गई  जिलाधिकारी ने मादूपुर गांव को खुले में शौच मुक्त (ओ0डी0एफ0) घोषित होने पर ग्रामवासियो को शुभकामनाये दी और वहां पर उपस्थित लोगो को स्वच्छता का संकल्प दिलवाये और कहा कि न गन्दगी करेगे और न करने देगे इस बात का संकल्प हम लोगो को मिलकर लेना चाहिये। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि खुले में शौच बन्द करना ही स्वच्छता नही है बल्कि हमें अपने बच्चो को हाथ धोने, आस-पास गन्दगी न करने के विषय में बचपन से ही जानकारी देनी चाहिये। अगर हम स्वच्छता को गहराई से देखे तो सबसे बड़ा लाभ अच्छा स्वास्थ्य है क्योकि  गन्दगी से ही अनेको प्रकार की बीमारियाँ फैलती है। हम अगर अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखेगे तो अनेको प्रकार की बीमारियो से बचा जा सकता है।
मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि कम समय में मादूपुर ग्रामवासियों द्वारा शौचालय बनवाकर गाँव को ओ0डी0एफ0 घोषित कराया गया जिसके लिये समस्त ग्रामवासी बधाई के पात्र है। जिसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकान्त पाण्डेय, ग्राम प्रधान कैलाशचन्द्र शुक्ल, ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक रावत, सहायक विकास अधिकारी रंगनाथ वर्मा, खण्ड प्रेरक राज बहादुर यादव सहित समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुये।