सांगीपुर में बच्चों ने अनोखे ढंग से मनाई गांधी जयंती - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

सांगीपुर में बच्चों ने अनोखे ढंग से मनाई गांधी जयंती

रैली में शामिल बच्चे
सांगीपुर के बच्चों ने कुछ खास इस तरह से महात्मा गांधी जयंती मनाई। क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया शुड बी आवर ड्रीम इंडिया के नारों को बोलते हुए पूरे सांगीपुर बाजार में इन बच्चों ने एक किनारे से लेकर दूसरे किनारे तक बाज़ार में उपस्थित लोगों को व प्रसिद्ध संस्थाओं में उन्हें स्वच्छता के संदर्भ में जागरूक किया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय, थाना सांगीपुर, राजकीय हॉस्पिटल, प्राथमिक विद्यालय कटरा, माधव का पुरवा और कटरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। इन जगहों में से कुछ जगह पर बच्चों ने जाकर साफ सफाई भी की और उपस्थित लोगों को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने की अपील की साथ ही साथ बच्चों ने सरकारी हॉस्पिटल , सरकारी विद्यालय जैसी जगहों पर कूड़े को कूड़ेदान में फेंकने की अपील की एवं उपस्थित जनसमूह को जागरूक भी किया। यह रैली ऑक्सपोर्ट एकेडमी स्कूल के बच्चों ने निकाली थी। बच्चों के साथ साथ शिक्षकों ने भी बहुत अच्छे ढंग से इस रैली का संचालन किया।