प्रतापगढ़ के एक गांव ने आजादी के बाद पहली बार गांधी जयंती मनाई - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

प्रतापगढ़ के एक गांव ने आजादी के बाद पहली बार गांधी जयंती मनाई

बकायदे श्रद्धा-सुमन अर्पित कर झंडा रोहण भी किया गया
प्रतापगढ। साँगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव है जिसका नाम है गोपालपुर, इस गांव में आज़ादी के बाद पहली बार आज 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनाई गई। प्रतापगढ़ में कई गांव ऐसे हैं जो केवल धार्मिक पर्व तक खुद को सीमित रखते हैं लेकिन यदि गांव के कुछ प्रबुध्द वर्ग के लोग यदि राष्ट्रीय पर्व को भी अहमियत देते हुए उसे मनाते हैं तो यह एक बड़ी बात हो जाती है। आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीण प्रतापगढ़ में केवल स्कूलों तक राष्ट्रीय पर्व सिमटे हुए हैं।
     गोपालपुर में पहली बार यह उत्वस मनाया गया जिसका संचालन गांव के ही लोगों ने किया। भले ही लोगों की संख्या कम थी लेकिन इस कार्यक्रम में जन जन तक अहिंसा, एकता, स्वच्छता तथा समानता जैसे गाँधी जी के विचारों को लोगों तक प्रसारित किया गया एवं गोपालपुर ग्रामसभा के आम ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
गांव के कुछ प्रबुद्धजनों ने बच्चों के साथ इस पर्व को अपना समय दिया
लोगों को गांधी जी के आदर्शों के बारे में बताते संचालन कर्ता