प्रतापगढ़ हजरत मोहम्मद मुस्तफा के नवासे हजरत-ए-इमाम-ए हुसैन की 72 साथियों का मोहर्रम की दसवीं का जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शानोशौकत के साथ बड़ी अकीदत के साथ गमजदा माहौल में निकाला गया। अखाड़ों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए।
यह जुलूस अजीतनगर, पुराना मालगोदाम रोड, चिलबिला, गोंड़े, सदरबाजार, सिप्टैनरोड, कुसुमी, खुशखुशवापुर आदि जगहों से निकल कर सभी अलम व ताजिया चौक घंटाघर के पास पहुंचे। यहां अंजुमन आशिकाने रसूल व अंजुमन रजा-ए-हुसैन के जुलूस का मिलाप हुआ। जुलूस में लोको अखाड़ा, सदर बाजार अखाड़ा, जांबाज अखाड़ा, अखाड़ा अलहुसैन, अखाड़ा पल्टनबाजार, अखाड़ा चिलबिला बाजार, अखाड़ा गोंड़े, अखाड़ा सोनावां, अखाड़ा कुसुमी आदि स्थानों के ताजिया जुलूस में शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की याद में हैरतअंगेज खेल दिखाए। सिया समतुदाय के लोगों ने भी हजरत इमाम हुसैन की याद में 56 छूरी, कमा का मातम किया। जुलूस अपने पुराने रास्ते से होता हुआ बड़े अलम के पास अजीतनगर में रोजेदारों को रोजा खोलाया गया। उसके बाद जुलूस सीधा रंजीतपुर स्थित करबला में अलम के फूल को बड़ी अकीदत के साथ दफन किया गया।
मोहर्रम के जुलूस में रविवार को चिलबिला में गंगा-जमुनी तहजीब दिखी। चिलबिला वासियों ने मोहर्रम के जुलूस की अगुवाई की।