![]() |
प्रतापगढ़| शातिर चोर नूर मोहम्मद उर्फ़ मुना पुत्र ताज मोहम्मद जो खटहा का पुरवा थाना फुर्सतगंज जिला अमेठी का रहने वाला है, कल प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म क्रमांक एक से लगभग 4.30 बजे गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने उसके पास से 1050रुपये नगद बरामद किया। आचार संहिता 22/17 एवं अ0सं0 32/17 धारा 380/411/413 भादंवि थाना जीआरपी प्रतापगढ़ में जेल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि यह पहले भी दो बार जेल जा चुका है और इसका भाई शान मोहम्मद उर्फ़ शानू भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इसकी माँ नूरजहाँ हत्या के मामले में थाना कोतवाली नगर जिला प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है।
