कुंडा के शेखपुर गांव में मोहर्रम की दसवीं पर हनुमान मंदिर के पास पूर्व कैबिनेट मंत्री व कुंडा विधायक राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह द्वारा विवादित भंडारा आयोजित करने को लेकर प्रशासन की सख्ती के बाद भी विहिप और दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता बाबूगंज विहिप कार्यालय पर एकत्रित हो गये और प्रतापगढ़ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
थाने में ही जयकारा लगाते पाठ करते सक्रिय सदस्य
प्रशासन की इतनी सख्ती के बाद भी गाँव शेखपुर स्थित बजरंग बली के मंदिर पर मना करने के बावजूद भी जबरन पूजा-पाठ के लिए घुस गए, जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को अरेस्ट कर लिया।
शनिवार शाम से ही पुलिस प्रशासन ने कुंडा, भदरी और शेखपुर गांव को छावनी में परिवर्तित करते हुएे राजा उदय प्रताप सिंह द्वारा आयोजित होने वाले भंडारे पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। ऐसे में रविवार को दोपहर में बजरंग दल के जिला संयोजक जुगुनू विश्वकर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर उमाकांत द्विवेदी और दुर्गावाहिनी की इनचार्ज सुभांगी ओझा के अगुवाई में लगभग 5 दर्जन कार्यकर्ता बाबूगंज के VHP दफ्तर पर पहुंच गये। उनमें से कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर हनुमान मंदिर भी पहुंच गए और कुछ ही देर में मंदिर में प्रवेश कर गए और हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
जिसके बाद सभी को गिरफ्तार करते हुए एक वाहन से बाघराय थाने भेज दिया गया। पुलिस ने 44 कार्यकर्ताओ को अरेस्ट किया है, जिनमे विश्व हिन्दू परिषद और दुर्गावाहिनी की महिला कार्यकर्ता भी शामिल है। वही अब गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओ ने थाने के अन्दर ही हनुमान चालीसा और सुन्दरकांड पाठ चालू कर दिया है।
इस मामले में कुंडा के उपजिलाधिकारी आर०पी० वर्मा ने कहा है कि VHP व दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने धारा 144 का उल्लंघन किया है। ऐसे में सभी को अरेस्ट कर बाघराय थाने भेज दिया है।
अपने प्रतापगढ़ के हज़ारों सम्मानीय पाठकों ने प्रतापगढ़ समाचार को वर्षों से सोशल मीडिया पर अपना समय दिया है। आप भी जुड़ें और अपनी खबरें सीधे हमें भेजें पुष्टि के पश्चात आपकी खबर प्रतापगढ़ समाचार पर डाल दी जाएगी
व्हाट्सएप नंबर :9161022022,7210817000
हमारे बारे में
हमारा उद्देश्य विश्वभर में फैले प्रतापगढ़/बेल्हावासियों तक उनके प्रिय गृहजनपद की सत्य, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को पहुँचाना है।
यह प्रतापगढ़ की पहली और एकमात्र ऑनलाइन समाचार सेवा है जो पूरे जनपद के गाँवों की खबर को सत्यता से एक स्थान पर उपलब्ध कराती है।