![]() |
प्रतापगढ़ में अपराधियों का बोलोबाला है पुलिस प्रशासन उनके सामने कुछ नही है अंतू के रामपुर प्रान के रहने वाले 50 वर्षीय हजारीलाल रजवाड़ी चौराहे पर किराना व मिठाई की दुकान चलाता है। बगल गाँव के कुछ दबंग उससे रंगदारी मांगते हैं। शनिवार को दशहरे के दिन दबंग फिर हजारीलाल से रंगदारी मांगने पहुंचे। तो हजारीलाल ने रंगदारी देने से मना किया तो दबंग उसकी दुकान में घुस गए और उससे मारपीट करने लगे। बचाव में आयी उसकी पत्नी गीता (45) और दोनों बेटों शिवम (23) और शुभम (20) को भी डंडे व लोहे की रॉड से पीटा।और हजारीलाल का हाथ जलेबी के गरम सीरे में डालकर जला दिया। हजारीलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई हैं।अंतू पुलिस आरोपी की छानबीन कर रही है। पर कुछ पता नही चला है।
