![]() |
प्रतापगढ़| कल 2 अक्टूबर महात्मा गाँधी के जयंती पर प्रतापगढ़ में जातिगत आरक्षण के खिलाफ विरोध सभा और प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें सामान्य वर्ग के लोग और सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। जिस तरह से आरक्षण के द्वारा योग्यता का हनन हो रहा है, उससे नही लगता है की आने वाला भविष्य बहुत अच्छा होगा। आरक्षण के आधार पर अच्छे दिन की परिकल्पना नही की जा सकती। जब तक ये वोट की राजनीति आरक्षण पर नही बन्द होगी तब तक एक समृद्ध भारत का निर्माण असम्भव है।
इसी को लेकर सामाजिक संगठन भारतीय आरक्षण मुक्ति दल जातिगत आरक्षण के विरोध मे 2 अक्टूबर को प्रतापगढ़ के कम्पनी बाग मे एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना पदर्शन करने जा रहा है, जिसमें संस्था के पदाधिकारी गण और सर्व सामान्य लोग आरक्षण के विरोध में धरना देंगे।
मीडिया से मुखातिब होते हुए आरक्षण विरोधी संगठन भारतीय आरक्षण मुक्ति दल के जिलाध्यक्ष सुपमेन्द्र मिश्र ने कहा कि जब गरीबी जाति देखकर नही आती तो आरक्षण जाति के आधार पर क्यो। आरक्षण की नीति ने देश को नुकसान पहुंचाया है। इसे ख़त्म करने में ही देश का हित निहित है।
कल यानी 2 अक्टूबर को होने वाले आरक्षण के विरुद्ध इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 9670908132 पर संपर्क किया जा सकता है।
