लालगंज: क्षेत्र के हरकिशुन में बदमाशों ने सरेआम गोली मारी, निशाना चूकने से साथ खड़े युवक को गोली लगी और युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।
![]() |
| घटना स्थल पर पुलिस |
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरकिशुन गाँव निवासी गैंगस्टर सुनील गुप्ता हफ्ते भर पहले ही जेल से छूट के आया है। सुबह सात बजे के लगभग गाँव में ही अखबार पढ़ रहा था साथ में गाँव के ही हरदेव गुप्ता पुत्र रामसजीवन उम्र 18 वर्ष भी खड़ा था। दोनों आपस मे बात चीत कर रहे थे। तभी अपाचे मोटरसाइकिल से आये युवकों ने सुनील को निशाना लगाकर गोली मारी लेकिन हड़बड़ाहट में निशाना चूक गया और गोली साथ मे खड़े हरदेव गुप्ता को लग गयी। हरदेव को गोली लगते ही वो गिर पड़ा और जब तक लोग इकट्ठे होते बाइक सवार तुरन्त ही भाग निकले। गोली लगने पर हरदेव को लोगों ने उठाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हमेशा की तरह तफ्तीश के आस्वासन को लॉलीपॉप की तरह पकड़ा के चली गयी। बाकी प्रतापगढ़ में अब तक हुये अपराधों में कितनी तफ़्तीश हुई और कितनी कार्यवाही व अपराधियों को सजा हुई ये बात किसी से छुपी नही है।