![]() |
| जिलाधिकारी के करकमलो से सम्मानित होते ग्राम प्रधान |
प्रतापगढ़|बुधवार के दिन जी०आई०सी० में हुई ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवारा कार्यशाला में जिलाधिकारी शम्भू कुमार संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपात्रों और कोटेदार के परिवार को राशन कार्ड की लिस्ट से नाम काटकर बाहर कर दिया जाए और दिव्यांगो और विधवा महिलाओ को पहली वरीयता क्रम में राशन कार्ड की लिस्ट में सम्मिलित कराया जाये।
जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने कहा कि प्रतापगढ़ कुछ ग्राम पंचायतों से यह कंप्लेन आयी हुई है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त आवंटित होने के 4 माह बीत जाने के बाद भी घर नही बनाया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि द्वितीय किस्त की धनराशी अब तभी आवंटित की जाये जब वह इसकी पुष्टि स्वयं न कर लें कि प्रथम किस्त से प्राप्त धनराशी से आवास का निर्माण का कार्य कराया गया है।
![]() |
| सम्मान प्राप्त सभी ग्राम प्रधान एवं समस्त पदाधिकारिगण |
इस दौरान उन्होंने अवगत कराया कि प्रतापगढ़ जिले में कुल 12 ब्लॉक डार्क जोन घोषित हो चुके हैं, अर्थात जिले में भूगर्भ जल का स्तर तेजी से गिर गया है। जिसके कारण जिले में बारह ब्लॉक डार्क जोन घोषित किये गए हैं। जिसके लिए ग्राम प्रधान योजना बनाकर जल संचय हेतु काम करें। इस चिंताजनक स्थिति से निपटने के लिए चेक डैम और तालाबों की खोदाई के साथ जनपदवासियों को जागरूक करने की दिशा में कार्य होना चाहिये। प्रतापगढ़ के 384 गाँव खुले में शौच से पूरी तरह से मुक्त हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधानों को स्वच्छता प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मजिस्ट्रेट ने अपने हाथो से सम्मानित किया।
इस दौरान पर्यावरण सेना के मुखिया और जिले में ग्रीनमैन के नाम से मशहूर अजय क्रांतिकारी को भी स्वच्छता और पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। अफसरों, कर्मचारियो, और ग्राम प्रधानो को जनपद को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए शपथ दिलायी ।
इस बीच SDO राजकमल यादव ने कहा कि प्रधानों को यह भलीभांति मालूम होता है कि उनके गाँव का कौन सा परिवार या व्यक्ति पात्र है अथवा कौन अपात्र है। इस हेतु यदि ग्राम प्रधान दृढ़ संकल्प लेकर कार्य करें और असहाय लोगों के लिये गंभीरता से विचार करें और पात्रों को ही योजना का लाभ दें।

