![]() |
प्रतापगढ़| जिले के कुंडा में बैंक प्रबंधक बनकर उच्चाको द्वारा धोकाधड़ी का मामला सामने आया है। उच्चके कुंडा के युवक के मोबाइल फ़ोन पर कॉल कर बैंक खाता बंद हो जाने की जानकारी देते हुए खाता नबर और आधार कार्ड की जानकारी ले उसे तुरंत सक्रीय करने का झासा देकर धोकाधडी को अंजाम दिया है। खाता नम्बर और आधार कार्ड का नंबर की जानकारी देते ही युवक के बैंक अकाउंट से 60 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल मे 60 हजार सुपए निकाले जाने के मैसेज आते ही पीड़ित युवक परेशान हो गया।
मानिकपुर थाना अंतर्गत आने वाले शाही का पुरवा बड़गौं के रहने वाले राजकुमार प्रजापति का पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है। रविवार के दिन उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाला खुद को बैंक प्रबंधक बता रहा था और खाता बंद होने की बात कही। खाता फिर से चालू करने के लिए बैंक अकाउंट नंबर और आधार कार्ड नंबर ले लिया। कुछ समय पश्चात मोबाइल पर खाते से 60 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया, तब युवक को उसके साथ हुए धोकाधडी की जानकारी हुयी।
