मंदिरों के बाद अब मस्जिदों पर चोरों का कहर, घटना मानिकपुर की - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

मंदिरों के बाद अब मस्जिदों पर चोरों का कहर, घटना मानिकपुर की


प्रतापगढ़ अभी तक मंदिर में ही चोरी की वारदात सुनने को मिलती थी लेकिन अब मानिकपुर इलाके के कुसाहिलडीह गांव में कई वर्ष पुरानी मस्जिद में रविवार सुबह गांव के लोग मस्जिद पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाउड स्पीकर, इनवर्टर सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। गांव के लोगों में चोरी होने की सूचना से आक्रोश देख मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ करते हुए जल्द ही आरोपितों को दबोचने का आश्वासन दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।