रानीगंज:रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामताली कोट में शुक्रवार की रात मकान के पीछे की ओर से घुसे चोरों ने घर ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों का सामान पार कर दिया । सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित मकान स्वामी के घर में हड़कंप मच गया। रानीगंज पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
रानीगंज कोतवाली के जामताली कोट के रहने वाले राकेशचंद्र दुबे मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। शुक्रवार की रात उनके घर के सभी लोग कमरे में सो रहे थे। देर रात उनके मकान के पीछे से बांस के सहारे चोर उनके घर में घुस गए और कमरे में सो रहे घर के सभी लोगों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने एक-एक कर तीन कमरों में रखे आलमारी, बक्सा व अटैची तोड़कर सोने-चांदी के करीब 10 लाख के जेवरात व करीब 56 हजार रुपये की नगद राशि चोरी कर ले गए। सुबह घर के बरामदे में सो रही राकेशचंद्र की मां ने बाहर से दरवाजा बंद पाया तो वह परेशान हो उठी। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए और कमरे में बंद घरवालों को बाहर निकाला। वहीं सुबह उनके मकान से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक अरहर के खेत में दो अटैची फेंकी मिली। पीड़ित व्यक्ति की सूचना पर पहुंची रानीगंज पुलिस इस चोरी की घटना की जांच कर रही है, पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है ।
शनिवार, 21 अक्टूबर 2017
मकान के पीछे से घुसकर चोरों ने की लाखों की चोरी
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध
