निर्दलीय विधायक राजा भैया ने लगाया जनता दरबार, जानिए आखिर क्या सोचते हैं अपने जनता दरबार के बारे में राजा भैया - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

निर्दलीय विधायक राजा भैया ने लगाया जनता दरबार, जानिए आखिर क्या सोचते हैं अपने जनता दरबार के बारे में राजा भैया


कुण्डा : शनिवार को कुण्डा स्थित बेंती कोठी में पूर्व मंत्री व कुंडा से निर्दलीय विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह " राजा भइया " ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं को सुनकर उनका निस्तारण किया । इस दौरान राजा भइया के सामने कई समस्याएं व विवाद के मामले आये । राजा भइया ने सभी की समस्याओं को सुनने के बाद उनके निस्तारण के लिए अलग-अलग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने की जिम्मेदारी दी, कुछ समस्याओं व विवादों का निस्तारण राजा भइया ने मौके पर ही कर दिया ।
कुँवर रघुराज प्रताप सिंह " राजा भइया" के आधिकारिक फेसबुक पेज "राजा भैया यूथ ब्रिगेड" पर राजा भइया के विचार जनता दरबार के लिए क्या होते हैं यह भी लिखा गया है आप भी पढ़ सकते हैं :-

"जनता की समस्याओं का निस्तारण करना और उनसे सीधे संवाद करने में एक अलग ही आनंद आता है। जब आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते हैं तो मन प्रसन्न रहता है। यदि क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से एक खुशहाल माहौल में बातचीत न हो तो एक घुटन सी होती है एतएव किसी भी परिस्थिति में मेरा कर्तव्य है कि मैं जनसुलभ रहूँ और यही बात मैं आपने क्षेत्र के हर जनप्रतिनिधि से कहता हूँ। 
  जनसुलभ होना हमारा नैतिक कर्तव्य है क्योंकि जनता ने ही हमें यह दायित्व दिया है कि उनकी भावनाओं का आदर करते हुए उनकी समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए और यदि कहीं कोई भी बात धन से मदद की आती है तो यथासंभव पीड़ित की मदद हरहाल में की जाए। "


यह विचार स्वयं राजा भइया के हैं जो कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अच्छा है। आशा है जिले के कुछ एक विधायक इस कर्तव्य से कुछ सीख लेंगे।

जनता दरबार के दौरान शिकायत का निस्तारण करते हुए
   
   आज जनता दरबार के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. के.एन. ओझा, ब्लॉक प्रमुख कालाकांकर बी.एन. सिंह,ब्लॉक प्रमुख  कुण्डा संतोष सिंह, ब्लॉक प्रमुख बिहार अनुभव यादव, ब्लॉक प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह " पंकज ", सपा जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव, सुनील सिंह बिसेन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।