प्रतापगढ़| शनिवार को भैयादूज के मौके पर बहनों ने भाई के लम्बी आयु हेतु मंगलकामना के लिए व्रत रखा और पारंपरिक ढंग से प्रतापगढ़ वासियों ने भैयादूज का त्यौहार मनाया। भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करने वाला पर्व दो दिन बाद मनाया जाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की खुशहाली और दीर्घायु के लिए कामना करती हैं। दीपावली के अगले दिन अगले दिन गोवर्धन पूजा के रूप में मान्य जाता है और गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई दूज, जिसे यम द्वितीया भी कहते है।
जिले में दीपावली के अगले दिन शुक्रवार को भगवान गोवर्धन की पूजा हुयी। जनपद में घरों में भगवान गोवर्धन का प्रतीक बनाकर पूजन अर्चन किया गया। प्रतापगढ़ शहर के गोपाल मंदिर में पारंपरिक ढंग से सामूहिक पूजा की गयी। विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये गए और उन्ही व्यंजनो से भगवान गोवर्धन को प्रसाद चढ़ाया गया। भक्तों ने श्रीकृष्ण भगवान व राधा की पूजा अर्चना की। जनपद की महिलाओं ने गोवर्धन का प्रतीक बनाकर उस पर दिया जलाया और इसके बाद गाय के बछड़े से उसे बुझवाया गया।