कलेजे के टुकड़े को किसी ने बिस्तर से ही किया गायब, माँ बाप की हालत हुई गंभीर, पुलिस सन्न - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

कलेजे के टुकड़े को किसी ने बिस्तर से ही किया गायब, माँ बाप की हालत हुई गंभीर, पुलिस सन्न

रविवार को सुबह एक बच्चा जो अपने पिता के साथ शनिवार की रात में सोया था गायब हो गया। लोगों को लगा हो सकता है यहीं कहीं हो लेकिन मासूम मिला ही नहीं। आखिर थकहार कर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी अभी तक पुलिस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
     उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआइमा क्षेत्र के पूरे चंदी नामक गाँव में शनिवार की देर रात घर के बरामदे में शिव सागर वर्मा पत्नी व बच्चों के साथ सोया। एक ही चारपाई शिवसागर के पास बेटी न्यांसी(6) व बेटा अवनीश (3) सोये थे। बगल में ही पत्नी सो रही थी। सुबह होने पर शिवसागर लघुशंका के लिए जब उठा तो पुत्र अवनीश को गायब देख वह भौचक्का सा रह गया, पत्नी को जगाया और दोनों ने पूरे गांव में हल्ला मचाया जिससे गांव वाले भी मौके पहुंचे । सबने मिलकर मासूम की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

अनंतः इसकी सूचना पर उदयपुर पुलिस को दी गयी। पुलिस पहुंची पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उनका किसी से कभी कोई झगड़ा नहीं था। फिर भी लग रहा है किसी ने उनके पुत्र को गायब कर दिया है और अब परिजनों ने आशंका जताई है कि कहीं उनके पुत्र की हत्या न कर दी गई हो। जनकारी लेने के बाद पुलिस ने गांव के हर घर में तलाश ली। मासूम की तलाश में पुलिस गांव के आस पास झाड़ियों, कुओं तक को भी छान मारा। लेकिन बाद भी मासूम को सुराग नहीं लग सका। इस तरह गायब कलेजे के टुकड़े के न मिलने पर लिए मां-बाप की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई है। गांव वाले भी अनहोनी की आशंका की बात कह रहे हैं । माता पिता ने उदयपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज किए जाने के लए तहरीर दी है। जब इस बाबत थाने में पूछा गया तो पुलिस ने जांच करने की बात कही लेकिन इस तरह एक बच्चे तक कि बरामदगी न कर पाना पुलिस महकमे के लिए शर्म की बात है।