कुल्हाड़ी और डंडो से कर दी युवक की पिटायी, प्रतापगढ़ रेफेर - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

कुल्हाड़ी और डंडो से कर दी युवक की पिटायी, प्रतापगढ़ रेफेर


दीवानगंज| कंधई थाना अंतर्गत आने वाले गाँव रामपुर कापा में एक युवक पर लाठी व कुल्हाड़ी हमला हुआ। शुक्रवार शाम गांव के रहने वाले कृपाशंकर उपाध्याय अपने घर से तकरीबन 1 कि०मी० दूर शाम करीब 7 बजे अपने धान की खेती को देखने खेत गया था। इसी बीच पहले से घात लगाये उसके गाँव के ही के 4 लोगों ने हमला बोल दिया और बलभर पिटायी कर डाली। हल्ला गुल्ला मचने पर स्थानीय लोग दौड़े चले आये, तो हमलावर भाग निकले। हमला पीड़ित घटना की जानकारी डायल हंड्रेड को दी तो मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड की पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने लगी। एंबुलेंस के माध्यम से पीड़ित को उपचार के लिए सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम लेजाया गया। जहाँ उसे फर्स्ट ऐड के बाद चिकित्सकों ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल पीड़ित के ज्येष्ठ भाई रमाशंकर उपाध्याय ने गाँव रामपुर कापा के ही 4 लोगों को नामजद तहरीर पुलिस को दी है। रामपुर कापा गाँव की पुलिस पुरे प्रकरण की जांच-पंडताल कर रही है। तहरीर मिलने पर एसओ ने बताया की है मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की होगी।