मतगणना स्थल का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 29 नवंबर 2017

मतगणना स्थल का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण



नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 दिनांक 01 दिसम्बर 2017 को मतगणना निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मतगणना स्थल राजकीय इण्टर कालेज में की गयी वैरीकेटिंग और लगी हुई मेजो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा को निर्देशित किया कि अध्यक्ष और सदस्य के उम्मीदवारो का मतगणना स्थल पर एक ही प्रवेश द्वार बनाया जाये। जहां पर मुख्य द्वार से सघन तलाशी करने के उपरान्त ही मतगणना स्थल पर प्रवेश करने दिया जाये। प्रवेश के समय उम्मीदवार का परिचय पत्र की पूर्ण जांच कर ली जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारो के वाहन पार्किंग को के0पी0 इण्टर कालेज में ही बनाया जाये जिससे कि आवागमन बाधित न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कोई भी विजयी प्रत्याशी न तो हर्ष फायरिंग करेगा और न ही विजयी जुलूस निकालेगा। उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव आचार संहिता के तहत कार्यवाही की जायेगी। उम्मीदवार को भी यह ज्ञात होना चाहिये कि जनपद में धारा-144 लागू है जिससे विजयी जुलूस पूरी तरह से बाध्य है।