![]() |
डेरवा| जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव की रहनी वाली एक महिला ने अपनी बहन पर पुत्रवधु व उसके बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है।
खटवारा गाँव के रहनी वाली बुढ़ियाईन देवी पत्नी मुन्नीलाल ने ये इल्जाम लगाया है कि उसके पुत्र वधू और उसकी तीन बेटियो को की बुढ़ियाईन देवी की बहन फूला पत्नी उदयराज निवासी शमशेरगंज थाना जेठवारा होली के मौके पर अपने घर होली मनाने के लिए ले गई, लेकिन होली बीत जाने के बाद से आज तक कई बार बुलाने पर भी फुला देवी ने उनकी पुत्र वधु व उसके तीनो बच्चे को वापस नही भेजा।
खोज में पहुंचने पर रवि नामक युवक से भेंट हुई जिसने बुढियाइन से बताया कि उसकी पुत्र वधु व उसके बच्चो को उसने फुला देवी से 40 हजार हजार रुपये में खरीद लिया है। इसके बाद बहन ने इस मामले पर जब अपनी बहन से पूछा तो संतोष जनक उत्तर न दे सकी। उसकी हीला हवाली से किसी भयंकर अनहोनी व पुत्र वधु के बच्चों सहित अपने घर बुला कर गायब करने की लिखित शिकायत प्रार्थिनी ने थाना जेठवारा में दर्ज कराई और जल्द से जल्द पुत्र वधु व बच्चों को सकुशल वापस दिलाने की मांग कर रही है।
