![]() |
प्रतापगढ़ में अब ट्रेने भी महफूज नही है। बेख़ौफ़ चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हुए है, कि प्रसाशन को खुले आम चुनौती दे रहें है। अब तक, घर व दूकान में हुए चोरी की घटनाये सामने आ रही थी, लेकिन अब ट्रेने भी कटने लगी है।
मामला प्रतापगढ़ का है, जहाँ दो ट्रेनो में चोरी की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। भोपाल एक्सप्रेस से डेढ़ लाख का सामान चोरी हुआ, जिसमें पार्सल SLR बोगी से गैसकटर का प्रयोग कर चोरों ने बोगी काट कर व्यापारियों के लाखो की कीमत का सामान उड़ा ले गए।
वहीं पद्यामवत एक्सप्रेस में भी चोरी का असफल प्रयास हुआ। व्यापारी ने आरपीऍफ़ से मामले की शिकायत की है। यह प्रतापगढ़ स्टेशन के प्लेट फार्म नं 3 का मामला है। शिकायत मिलने पर पुलसी मामले की तफ्तीश कर रही है।
