जिला पंचायत के बेटे की गुंडई, कर दी रिक्शा चालक की पिटाई - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 17 मार्च 2018

जिला पंचायत के बेटे की गुंडई, कर दी रिक्शा चालक की पिटाई


प्रतापगढ़| जिला पंचायत सदस्य के बेटे की दबंगई की आलम ये देखिये कि राह चलते एक निर्दोष रिक्शा चालक को पीट दिया। हुआ यूं कि भंगवा चुंगी पर जिला पंचायत सदस्य पुत्र ने अपनी कार से भगवा चुंगी की ओर से चौक की तरफ जा रहा था। इस दौरान भंगवा चुंगी चौराहे पर में ई-रिक्शा से टक्कर हो गई, जिस पर ई-रिक्शा चालक को पंचायत सदस्य के बेटे ने बुरी तरह पीट दिया। 


लेकिन इस बार दबंगई भारी पड़ गई। रिक्शा चालक को पीटने के बाद उसके घर परिवार के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगो को इस तरह इकट्ठा होते देख पंचायत सदस्य पुत्र डर कर कार के भीतर घुस गया और कार का दरवाजा बंद कर दिया। मामला पुलसी तक पहुंचा। सिटी सीओ के मौके पर पहुंचने के बाद भीड़ का आक्रोश कम हो हुआ, पुलिस ने उसे अपने साथ नगर कोतवाली ले गयी।