लालगंज नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत लगभग तय, फिर चलेगा प्रमोद तिवारी का जादू - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 21 नवंबर 2017

लालगंज नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत लगभग तय, फिर चलेगा प्रमोद तिवारी का जादू

 
 प्रतापगढ़ के नगर निकाय चुनाव होने को है। क्षेत्र में  कराए आंतरिक सर्वे जो परिणाम निकल कर आये हैं उसमें निकाय चुनाव के प्रतापगढ़ के लालगंज नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की भारी जीत की ओर अग्रसर दिख रही है। 
    विभिन्न गाँव के में सर्वे के अनुसार जो परिणाम सामने आए हैं उससे निष्कर्ष निकलता है कि कांग्रेस की बड़ी जीत लगभग तय है । ऐसा भी नहीं है कि बहुत आसानी से यह जीत मिल रही है। इसके लिए स्थानीय विधायक, राज्यसभा सांसद के साथ साथ शिक्षक एमएलसी की मेहनत भी है।

फिलहाल भाजपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस की टक्कर है। आइये अब बताते हैं कहां क्या रुझान है। फिलहाल सर्वे के अनुसार बारेडीह में कांग्रेस को सर्वाधिक मत मिल रहे हैं। आझारा में भी कांग्रेस सबसे आगे है। खालसा सादात में भी कांग्रेस विरोधी दलों व विरोधियों को कड़ी टक्कर दे रही है। मनीपुर में कांग्रेस बहुत बड़े अंतर से आगे है, सांगीपुर कांग्रेस प्रत्याशी का गांव है तो यहां भी कांग्रेस ही जीत रही है, पूरे हरिकिशुन दुबे व समसपुर में बराबरी की टक्कर  देखी जा सकती है जबकि शीतलमऊ क्षेत्र में मिश्रित परिणाम आने की संभावना है ।