परिजनों से नाराज होकर एक युवक ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख जब परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया ।
जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय नाहरराय गांव के रहने वाले रज्जन तिवारी का बेटा रितु तिवारी ( उम्र 19 वर्ष ) ने सोमवार की रात परिजनों से नाराज होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब जानकारी हुई और युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। गमगीन परिजनों ने मंगलवार को बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव का चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। युवक के परिजनों के अनुसार मृतक युवक अर्धविक्षिप्त था ।
मंगलवार, 21 नवंबर 2017
परिजनों से नाराज युवक ने खाया जहर, हुई मौत
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध
