![]() |
आस पास के क्षेत्र से करीब 5000 से ज्यादा लोग दंगल देखने के लिए इकट्ठा हुए थे। काफी देर अलग अलग पहलवानों के बीच दंगल की कुश्ती होने के बाद फाइनल कुश्ती हरियाणा के अशोक व पंजाब के मंजीत के बीच हुई। पंजाब के मंजीत को हरा कर हरियाणा के अशोक ने खिताब अपने नाम किया। दंगल के आयोजक अनवारुल हशन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सिद्दीक अहमद,ओम पांडेय , राहुल शुक्ल, मुन्ना अली, सरवर खांन, मोइन खांन,रोहित तिवारी, मदन चौरसिया, सुनील मिश्रा,आदि मौजूद रहे।


