प्रतापगढ़ में निकाय चुनाव के लिए तगड़ी तैयारी, होशियारी करने वालों की होगी धरपकड़ - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 21 नवंबर 2017

प्रतापगढ़ में निकाय चुनाव के लिए तगड़ी तैयारी, होशियारी करने वालों की होगी धरपकड़



 प्रतापगढ़ में कल एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायत के लिए कल सुबह से होगी वोटिंग।नगर पालिका क्षेत्र और टाउन एरिया समेत कुल 85 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान। 171 मतदेय स्थलों पर 1 लाख पचास हजार चार सौ सैतीस पुरुष और महिला हैं वोटर । नगर पालिका  समेत कुंडा,मानिकपुर, कटरा मेदनीगंज, सिटी , अंतू, पट्टी, लालगंज और रानीगंज  टाउन एरिया में होगा मतदान। जिले में कुल 48 मतदान केंद्र संवेदन शील और 26 अति संवेदन शील केंद्र के साथ 9 प्लस अति संवेदनशील केंद्रों  पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात। 32 सेक्टर,10 जोनल,5 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ 1250 कांस्टेबल ,271 सब इंसपेक्टर,हजारों होमगार्ड की निगरानी में होगा मतदान। पोलिंग बूथ के अंदर मीडिया प्रवेश पर पाबन्दी। सीआरपीएफ़ ,पीएसी की एक कंपनी भी रहेगी तैनात।मतदान को लेकर पोलिंग पार्टिया हुई रवाना।जीआईसी मैदान में पहुच कर डीएम ने लिया चुनाव तैयारियों जा जायजा।