![]() |
कालाकांकर , प्रतापगढ़| आज कालाकांकर राजभवन में शोक की लहर उस समय दौड़ गयी जब पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री व प्रतापगढ़ (उ०प्र०) की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के ससुर महाराजा अम्बिका प्रताप सिंह के निधन की खबर आयी। राजकुमारी रत्ना सिंह जी का पूरा परिवार और राजभवन शोक में डूब गया।इस अवसर पर राजभवन में महाराजा की आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन हुआ जिसमे महाराज की दिवंगत आत्मा की श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के शांति के लिए संवेदना व्यक्त की गई।
![]() |
| पूर्व विदेश राजा दिनेश सिंह के समधी एवं प्रतापगढ़ (राजस्थान) के महाराजा (स्व०)अम्बिका प्रताप सिंह |
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कालाकांकर रियासत के मैनेजर डॉ० घनश्याम यादव, राजकुमारी रत्ना सिंह के चाचा पूर्व प्रिसिपल गिरीश सिंह, पूर्व प्राचार्य विनय सिंह, कुंवर मनीष सिंह, अनूप सिंह, इंटर कालेज और डिग्री कालेज के वर्तमान प्राचार्य और शिक्षक गण आदि रहे। इस अवसर पर आज पूर्व विदेश मंत्री और कालाकांकर रियासत के स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह के आज पूण्य तिथि पर उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

