पुलिया से टकरा बाइक सवार युवक की हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 19 नवंबर 2017

पुलिया से टकरा बाइक सवार युवक की हुई मौत

उदयपुर: एक 25 वर्षीय युवक की मोटरसाइकिल पुलिया से टकरा गई। अस्पताल में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। उदयपुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत ऊछापुर चाहिन गांव का 25 साल का युवक कन्हैया गुप्ता जो शुक्रवार की देर रात मामा के यहां से अपने घर लौट रहा था। जब वह अमेठी के नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेहटा मुर्तिजा गांव के पास पहुंचा था तब वह अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक को नसीराबाद सीएचसी ले जाया गया लेकिन वहां थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।