इकलौता बेटा तालाब में डूबा जिससे हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 19 नवंबर 2017

इकलौता बेटा तालाब में डूबा जिससे हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले काशीपुर निवासी श्याम सुंदर पांडेय का इकलौता बेटा गंगा प्रसाद पांडेय जिसकी उम्र मात्र 22 वर्ष थी वह शुक्रवार में रात के समय गांव में पड़ोसी के घर हो रहे तिलक कार्यक्रम में गया हुआ था। जब वह देर रात तक वापस घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में लग गए रात्रि से भोर तक तलाश करने परिजनों को घर के पास बने तालाब में एक शव दिखा जो कि गंगा प्रसाद का ही था। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद शव को गांव वालों की मदद से बाहर निकाला गया। गांव में चर्चा है कि 22 वर्षीय युवक को मिर्गी का दौरा पड़ता था। शायद तालाब के किनारे गुजरते वक़्त ही उसे यह दौरा पड़ गया जिससे वह तालाब के पानी में गिर गया होगा जिससे युवक की मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया और शनिवार को शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इकलौता बेटा होने के कारण पूरे गाँव में गम का माहौल है।