जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने आज अपने शीतकालीन भ्रमण के दौरान कुण्डा तहसील अन्तर्गत तहसील कुण्डा, कोतवाली एवं विकास खण्ड कुण्डा का निरीक्षण किये। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने तहसील कुण्डा के अभिलेखागार एवं कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। कम्प्यूटर कक्ष में उन्होने मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रगति धीमी पायी गयी जिसमें सुधार लाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। तहसीलदार कुण्डा को दाखिल खारिज की प्रक्रिया व मुकदमा अकारण निस्तारण में देरी आदि प्रक्रिया को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा वरासत की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिये गये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवैध कब्जे से सम्बन्धित जो मामले है उसमें ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने निर्देश दिये। जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा निर्मित आवास आवंटन प्रमाण पत्र का वितरण द्वारा लोगो को जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील परिसर में किया गया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कोतवाली कुण्डा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मेंं 156/3, एस0सी0एस0टी0 एक्ट, शिकायत रजिस्टर, महिला उत्पीड़न आदि का अवलोकन जिलाधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने कुण्डा कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिया गया कि ग्रामसभा में तैनात चौकीदार के पास सम्बन्धित थानाध्यक्ष, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार आदि का मोबाईल नम्बर अवश्य उपलब्ध हो जिससे किसी भी प्रकार की घटना होने पर वह सम्बन्धित अधिकारी को सूचित कर सके। ग्राम सुरक्षा समिति का जो गठन किया गया है उसमें सम्बन्धित व्यक्ति के सामने उसका पदनाम और मोबाईल नम्बर रजिस्टर पर अवश्य अंकित हो। इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड कुण्डा निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री आवास के निरीक्षण में खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण करूणाकर पाण्डेय द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास 3355 आवंटित है जिसमें 3322 आवास निर्माण के कार्य प्रारम्भ है जिसकी प्रथम किस्त का भुगतान लाभार्थी के खाते में किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास के द्वितीय किस्त में 3047 लाभार्थियों के खाते में भुगतान किया जा चुका है। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ग्राम में शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी होने पर मऊदारा के ग्राम पंचायत अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव, सरायकीरत के ग्राम पंचायत अधिकारी लवकुश, रामापुर एवं डंडौली के ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक सचान धीमी प्रगति पर कड़ी फटकार लगायी तथा कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड कुण्डा मे फाइलो के रख-रखाव की सफाई पर खण्ड विकास अधिकारी की प्रशंसा किये।
अन्त में जिलाधिकारी द्वारा ग्रामसभा खेमीपुर में स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत निर्मित शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्मित भवन का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात् आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने पर अधिशासी अभियन्ता एन0के0 द्विवेदी एवं अवर अवर अभियन्ता को आंगनबाड़ी केन्द्र के गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिये। निर्माणकर्ता ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिये। ग्रामसभा खेमीपुर में जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर लोगो की समस्याये सुनी। जिसमें लोगो ने विद्युत सम्बन्धी, आंगनबाड़ी केन्द्रों के पोषाहार वितरण, पेंशन योजना, टीकाकरण आदि के सम्बन्ध में शिकायते की जिसे संज्ञान में लेते हुये जिलाधिकारी ने उनके निराकरण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। गांव के सबसे गरीब व्यक्ति सोहन लाल, सगीर अहमद, ईद्दू अहमद सहित 12 गरीब लोगों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ से लाभान्वित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह, उपजिलाधिकारी कुण्डा आर0पी0 वर्मा, परियोजना निदेशक अरविन्द सिंह, डी0सी0 मनरेगा जर्नादन यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

