पीड़ित ने अवैध कब्जे की शिकायत पुलिस से की - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 21 जनवरी 2018

पीड़ित ने अवैध कब्जे की शिकायत पुलिस से की





प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाह्पुर गाँव निवासी उमेश कुमार पुत्र राजाराम ने पट्टी पुलिस
से शिकायत दर्ज करा यह आरोप लगाया है कि उनके घर के बगल का एक जमीन कुछ लोगों ने बैनामा लेकर उसे खरीद लिया है लेकिन अब कुछ दबंग लोग जबरन उनकी जमीन पर धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस संबंध में जब वह रोकने की कोशिश करते हैं तो दबंग उन्हें गाली गलौज कर उन्हें भगा देते हैं और मरने की धमकी देते हैं।उन्होंने पट्टी कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है और अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।