तमंचे के नोंक पर कारोबारी से डेढ़ लाख रूपये की छिनैती - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 20 जनवरी 2018

तमंचे के नोंक पर कारोबारी से डेढ़ लाख रूपये की छिनैती


दहिलामऊ , प्रतापगढ़| मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने फर्नीचर का काम करने वाले एक कारोबारी को तमंचे की नोंक पर कुल एक लाख पचास हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने उन लूटेरे बदमाशों की खोज निकालने की कोशिश की मगर कुछ पता नहीं चला।

दहिलामऊ में मदर अस्पताल के समीप रहने वाले गोपाल पांडेय कचहरी रोड, प्रतापगढ़ पर फर्नीचर की दुकान चलाता हैं। शुक्रवार की रात वह दुकान बंदकर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। लकिन मदर हॉस्पिटल के समीप पल्सर बाइक से आये दो बदमाशों ने तमंचा तानकर उनको रोक लिया। रुकते ही बदमाशों ने उनके पास मौजूद करीब ढेढ़ रुपए लूट इकठ्ठा कर रखा हैं। सिटी कोतवाल बलराम सिंह जानकारी देते हुए है बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।