आज कल आदमी जंगल को काट कर मकान सड़क बनाता चला जा रहा है।ऐसे जंगल में रहे वाले जानवरों को तो परेशानी हो रही है। तो वे मानव आबादी के आसपास भटक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आजकल
कुंडा इलाके में चार दिन पूर्व तेंदुआ देखा गया था। जिससे इलाके के लोग काफी भयभीत हैं। शनिवार रात ताजपुर गांव में तेंदुआ ने एक कुत्ते पर हमला कर दिया था। हालांकि इस मामले में वन विभाग के अधिकारी लकड़बग्गा होने की संभावना जता रहे हैं। वहीं रविवार रात मदरियापुर गांव में रहने वाले हीरालाल प्रजापति के मकान के बाहर टीनशेड से तेंदुआ ने छलांग लगाई। तेंदुआ को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग के टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पर तेंदुआ का कुछ पता नही चल रहा है।
