![]() |
शनिवार की शाम कुंडा अंतर्गत गाँव मियां का पुरवा गांव के सामने से मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से ईट से लदा ट्रैक्टर रेलवे की पटरी क्रॉस कर रहा थाइस दौरान ट्रैक्टर पटरी में फंस गया। इसी बीच ऊंचाहार की तरफ से मालगाड़ी आती दिखी। मौके पर उपस्थित गाँव के लोगो ने बुद्धिमत्ता दिखाते हुए लाल कपड़ा लेकर दौड़े तो खतरा भांप रेल चालक ने गाड़ी को विराम दिया और एक बड़ी घटना होते होते ताल गयी। मालगाड़ी 3 बजे के 55 मिनट से 4 बजे के 20 मिनट तक खड़ी रही। ट्रैक का सामन खाली करने के बाद मालगाड़ी रवाना हुयी। इस दौरान खबर पाकर ARPF के पुलिस नंदलाल, सिपाही जफर मौके आये और ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट लिख कार्रवाई की बात कही। मालगाड़ी के चालक डी०के० शुक्ला ने घटना से सम्बंधित कुंडा रेलवे स्टेशन पर मेमो दिया है।
स्टेशन अधीक्षक अधिकारिक बयान
रेलवे कुंडा हरनामगंज के स्टेशन अधीक्षक शैलेन्द्र सिन्हा ने बताया कि ईंटा से लदा टैक्टर रेलवे पटरी पर फंसने से लगभग पच्चीस मिनट मालगाड़ी को रुकना पड़ा और एक दुर्घटना टल गया। ARPFके सिपाही मौके पर पहुंचे तो टैक्टर ले जाया जा चूका था, FIR दर्ज कर टैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
