अवैध शस्त्र व शस़्त्र बनाने की सामग्राी बरामद, अन्तर्राजनपदीय शस्त्र तस्कर गिरफ्तार - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

अवैध शस्त्र व शस़्त्र बनाने की सामग्राी बरामद, अन्तर्राजनपदीय शस्त्र तस्कर गिरफ्तार





प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक -25.02.2018 (थाना उदयपुर)



              पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ शगुन गौतम के कुशल निर्देशन में, जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के थाना उदयपुर के थानाध्यक्ष अरुण कुमार मय हमराह के  थानाक्षेत्र में वाहन चेकिंग/वारण्टी/वांछित अपराधी/संदिग्ध व्यक्ति की तलाश/जांच अहकामात थानाहाजा क्षेत्र गश्त कर रहे थे कि मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति लाल रंग की अपाची पर काले रंग के बैग में शस्त्र व शस्त्र बनाने का उपकरण तथा मरम्मत हेतु नाजायज असलहा तथा कुछ असलहा बेचने हेतु अमेठी की तरफ से देवरी तिराहे होकर सांगीपुर की तरफ जा रहा है अगर जल्दी किया जाये तो यह पकड़ा जा सकता है।


               मुखबीर खास की इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थान पर, देवरी तिराहा से सांगीपुर जाने वाली मार्ग पर किनारे खड़े होकर आने-जाने वालो पर नजर रख रहे थे कि देवरी की तरफ से सांगीपुर आने वाले रोड पर 01 मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई पड़ी जिसे टार्च से रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर मोटरसाईकिल सवार ने पुनः देवरी तिराहे के तरफ भागना चाहा कि पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबन्दी कर रोक लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से मुड़कर भागने के बारे पूछताछ की गयी तो वह घबड़ाने लगा जिसकी चेकिंग गयी तो उसके पास अवैध असलहे व असलहे बनाने की सामग्री थी । बरामद असलहे व असलहे बनाने की सामग्री तथा अपाची गाड़ी का प्रपत्र दिखाने के लिए कहा गया जिसे वह नही दिखा सका ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

01. नवरेज पुत्र मंशूर खां नि0 दुर्री पहाड़पुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ ।

बरामदगीः-
   
      01. 01 अदद अपाची लालरंग (जिसका नम्बर डीएल75एजी4767 है।)
      02. 01 अदद तंमचा 12 बोर ।
      03. 03 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
      04. 02 अदद तमंचा 315 बोर ।
      05. 01 अदद तमंचा 315 बोर अर्धनिर्मित ।
      06. 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
      07. 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।
      08. 01 अदद फर्जी परिचय पत्र ।
      09. 01 अदद बैग (जिसमे असलहा बनाने के उपकरण है।)
         
               उक्त गिरफ्तार अभियुक्त नें पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि वह और उसका दोस्त नवाजिस पुत्र मुजीब नि0 नेवल का पुरवा थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ दोनो मिलकर नदी के किनारे तथा सुनसान जंगल पर शस्त्र बनाते व शस्त्र की मरम्मत करते हैं, उसके पश्चात शस्त्र को रायबरेली, अमेठी, जौनपुर, मेेेे ले जाकर बेंचते है। इससे जो रुपया प्राप्त होता है, उससे शस्त्र बनाने के उपकरण खरीदते हैं तथा शेष रुपयों को आपस में आधा-आधा बांट लेते है। हम दोनो लोगों का जीवीकोपार्जन इसी धन्धे से होता है। आज भी वह इन शस्त्रों को मरम्मत कराने ले जा रहा था कि उक्त पुलिस टीम द्वारा पकड़ा लिया गया।


        उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना उदयपुर पर मु0अ0सं0- 38/18 धारा 3/5/25 आम्र्स एक्ट व धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 तथा धारा 207 एमवी0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।




पुलिस टीमः- 01. थानाध्यक्ष उदयपुर मय हमराह।
दिनांक - 25.02.2018