डीजे वाले बाबू ने नही बजाया गाना, हुआ पथराव बाराती घायल - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

डीजे वाले बाबू ने नही बजाया गाना, हुआ पथराव बाराती घायल


बाघराय, प्रतापगढ़| बारात में डीजे के साथ फ़िल्मी गानों के धुन पर बरातियो के नाचने का चलन है। इसी डीजे पर फिल्मी सांग बजाने को लेकर विवाद हुआ, और मामला इस कदर गरमाया कि पत्थरबाजी शुरू हो गयी। जिसमें दूल्हे के भाई समेत कई लोगों चोटिल हो गए। घटना में तीन की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई। 
बाघराय थाना अंतर्गत आने वाले तारापुर कंदई गांव के सुरेश कुमार के पुत्र राहुल कुमार का विवाह बेंधनगोपालपुर गांव के प्रांजल की बहन से हुई है। बीते शनिवार को बारात गांव पहुंची तो देर रात द्वारचार शुरू हुआ ही था कि दुल्हन का पड़ोसी DJ पर फिल्मी गाना बजाने की फरमाइश करने लगा। इस पर DJ वाले ने गाना बजाने से मना कर दिया तो वह बहस करने लगा, और दोनों में कहासुनी होने लगी। 



इतने में राहुल ने साथियों के साथ बारातियों से मारपीट चालू कर दी। देखते ही देखते मारपीट पथराव में तब्दील हो गयी। ईंट पत्थर बरसने लगे। इस अफरातफरी के दौरान कई बाराती घायल हो गए। इस पत्थरबाजी में दूल्हे का भाई रोहित, धीरेन्द्र द्विवेदी गलगली, शिव पाण्डेय को काफी चोटे आयी हैं। घायलों को इलाहाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सी०ओ० कुंडा राधेश्याम कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपित को कस्टडी में में धर लिया। पुलिस की सुरक्षा में शादी सकुशल संपन्न हुयी। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नही दी गयी है।

पुलिस का बयान -
मामले में प्रभारी इंचार्ज बाघराय बाल किशुन ने बताया कि शादी में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुँच गई थी।  उपद्रवियों को कस्टडी में लिया गया है। फ़िलहाल घटना की तहरीर नहीं मिली है।  लिखित शिकायत मिली तो केस दर्ज कर कार्रवाई जरुर की जायेगी।